नर्मदा सेवा संघ के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा व पोषण का अभिनव उपक्रम

संघर्षनामा वृत्तसेवा । श्रीगोंदा

दि . २ फरवरी २०२६

नंदुरबार | प्रतिनिधि

नर्मदा सेवा संघ द्वारा संचालित अनौपचारिक शिक्षा केंद्र – रेवा सेवा संस्कार केंद्र, सादरी, तहसील धडगांव, जिला नंदुरबार (महाराष्ट्र) में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के पोषण हेतु एक सराहनीय सामाजिक उपक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

यह विद्यालय 25 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ है, जिसे श्री गिलदार पावरा सर निष्ठा एवं समर्पण के साथ संचालित कर रहे हैं। आदिवासी एवं दुर्गम क्षेत्र के बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से दैनंदिन शालेय पोषण आहार योजना आरंभ की गई है।

इस पुनीत कार्य में जी. के. प्लास्टिक, भाळवणी, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। संस्था की मालकिन श्रीमती विजयाताई गारुडकर द्वारा बच्चों के लिए प्रतिदिन पोषण आहार की जिम्मेदारी स्वीकार की गई है।

पोषण आहार हेतु आवश्यक रसोई व्यवस्था के अंतर्गत

दिनांक 15 जनवरी 2026 को स्टील थालियाँ पानी के गिलास

एवं अन्य आवश्यक बर्तन (फोटो में संपूर्ण सूची उपलब्ध)

विद्यालय को प्रदान किए गए।

इसके साथ ही 26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को शालेय यूनिफॉर्म वितरित किए गए।

इस हेतु योगदान देने वाले दानदाताओं में –

निवृत्त प्राचार्य  दिलीप भनगडे सर (भाळवणी, अहिल्यानगर) – 40 ड्रेस

देवराम तरटे (भाळवणी) – 10 ड्रेस

मनोहर कलेक्शन, सोन्या कोमकली – 10 ड्रेस

का विशेष उल्लेखनीय योगदान रहा।

कन्या पूजन कार्यक्रम के लिए आवश्यक श्रृंगार साहित्य का योगदान भी श्री दिलीप भनगडे सर द्वारा दिया गया।

विद्यालय की कुटिया को धूप एवं बारिश से सुरक्षित रखने के लिए

दिनांक 01 जनवरी 2026 को एक बड़ा कागज (तिरपाल) प्रदान किया गया।

दैनंदिन शालेय पोषण आहार की विधिवत शुरुआत माता नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर की गई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

                                     चौकट

इस समस्त सामग्री को विद्यालय तक पहुँचाने में सुभाष डोके (मैनेजर – जी. के. प्लास्टिक), एकनाथ आमले दादा (भाळवणी),वसंत मटाले सर (पुणे),

 अनूप गावसकर (मुंबई),गीतांजली ताई झेंडे-कुलकर्णी तथाअपूर्वानंद कुलकर्णी

इन सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

इस सेवा कार्य में नर्मदा समग्र नदी एम्बुलेंस का भी विशेष योगदान रहा।

नर्मदा सेवा संघ की ओर से सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सादर प्रणाम एवं हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया है।

Related Post